{"_id":"6435ccf909d16abf4d0b63d6","slug":"two-miscreants-arrested-for-trying-to-rob-businessmans-house-meerut-news-c-14-1-187728-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कारोबारी के घर लूट के प्रयास में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कारोबारी के घर लूट के प्रयास में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन के सर्वोदय नगर में लूट का प्रयास करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की टीम ने दो बदमाशों सुमित और अजय को यादगार पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सुमित गैंगस्टर का आरोपी है, इस समय वह जमानत पर है। पुलिस के मुताबिक सुमित पर काफी कर्ज है। उस पर मुकदमे लड़ने के भी पैसे नहीं थे। इस वारदात का प्लान कारोबारी के यहां नौकरानी रही अंशू के पति अर्जुन ने बनाया था। अर्जुन और एक अन्य साथी अभी फरार है।
सर्वोदय नगर में कारोबारी सिद्धार्थ वर्मा परिजनों के साथ रहते हैं। उनकी परतापुर में फैक्टरी है। शुक्रवार को घर में पत्नी और मां अकेली थी। दोपहर एक बजे चार बदमाश घर में घुसे और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। कारोबारी की पत्नी के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य छानबीन के आधार पर दो आरोपी पकड़े गए हैं।
-- -
नौकरानी ने कहा था..इनका घमंड उतारना है
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि घटना से आठ दिन पहले नौकरानी अंशू से विवाद हुआ था। उसे काम से हटा दिया गया था। इसके बाद नौकरानी के पति अर्जुन उर्फ भोलू ने ही वारदात का प्लान बनाया था। अंशू ने ही अर्जुन से कहा था...इनका घमंड उतारना है। अर्जुन प्रगति नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
--
सुमित गैंगस्टर का है आरोपी, जमानत पर है बाहर
सीओ ने बताया कि सुमित गैंगस्टर का आरोप है। आजकल जमानत पर बाहर छुटा हुआ है। उसके ऊपर कर्जा है और मुकदमे के लड़ने के लिए पैसे भी नहीं है। इसलिए वह भी इनके गैंग में शामिल हो गया और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया है।
-- -- -