फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two men death from cold in Muzaffarnagar and Baghpat district of Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में ठंड का कहर, फिर दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two men death from cold in Muzaffarnagar and Baghpat district of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर और बागपत जनपद में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में राजमिस्त्री की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। वहीं बागपत में ठंड लगने से एक 85 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरगर में हार्ट अटैक से मौत
ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी राजमिस्त्री रामचंद्र (50) पुत्र लखमीचंद्र बृहस्पतिवार रात मोरना से काम करके अपने घर लौट कर खाना खाया था। खाना खाने के बाद उसे तेज ठंड का अहसास होने लगा। उसका शरीर तेजी से कांपने लगा। अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही रामचंद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में बढ़ी और ठंड, एक किसान सहित दो की मौत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 0.9 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि रामचंद्र की ठंड से हुए हार्ट अटैक से मौत हुई है। पूर्व प्रधान दलसिंह, बृजेश, देवराज सिंह, अशोक कुमार, संतरपाल आदि ने एसडीएम जानसठ से रामचंद्र के परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

वहीं बागपत के जिवाना गुलियान गांव में शुक्रवार को तड़के ठंड लगने से एक 85 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकटोरी पत्नी रामकरण (84) की ठंड लगने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति आदित्य सोलंकी ने भी वृद्धा की ठंड से मौत होने की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed