{"_id":"5e0c9f8d8ebc3e87943c1b6e","slug":"two-farmer-death-to-heavy-cold-in-muzaffarnagar-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में बढ़ी और ठंड, एक किसान सहित दो की मौत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 0.9 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में बढ़ी और ठंड, एक किसान सहित दो की मौत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 0.9 डिग्री
Wed, 01 Jan 2020 07:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
सर्दी और बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना में एक वृद्ध किसान की ठंड के प्रकोप से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, खतौली में एक व्यापारी के वृद्ध पिता की भी सर्दी के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 62 वर्षीय गोवर्धन पुत्र सुक्का मंगलवार की शाम अपने घर से गंगा खादर क्षेत्र में स्थित अपने पट्टे की 18 बीघा भूमि में खड़ी फसलों की रखवाली के लिए गया था। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे परिजनों को पड़ोस के ही खेत में रखवाली करने वाले किसान ने सूचना दी कि गोवर्धन खेत में पड़ा है। परिजन अपने साथ ग्रामीणों को लेकर खेतों में पहुंचे। परिजन गोवर्धन को अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठंड के प्रकोप से हुई किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में जानलेवा हुई ठंड, सपा नेता के पिता सहित पांच की मौत, 30 साल बाद छाया ऐसा कोहरा
विज्ञापन
उधर, ग्राम प्रधान नेमपाल, कृष्णपाल, मदन, कैलाश, अरुण, नरेंद्र बालियान, राकेश, सुशील आदि ग्रामीणों ने मृतक किसान के पीड़ित परिवार को एसडीएम जानसठ से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
वहीं मुजफ्फरनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अलसुबह कोहरा भी छाया। बुधवार दिन में पूरे दिन धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है। दिन में अधिकतम तापमान भी 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। ठंड का आलम यह है कि शीतलहर अंदर तक झकझोर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/