फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two killed, ten-year-old injured in an accident in saharanpur

सहारनपुर: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, दो की मौत, दस साल का मासूम घायल

Tue, 11 Feb 2020 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Feb 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two killed, ten-year-old injured in an accident in saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में सोमवार की रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक बालक घायल हो गया। वहीं, आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली के गांव पाहुपुर नगली निवासी विनीत (22) पुत्र तेलुराम अपने रिश्तेदारों हरिद्वार के झबरेड़ा कोतवाली के गांव बेलड़ा निवासी 13 वर्षीय अभिषेक पुत्र शिवकुमार और 10 वर्षीय शुभम के साथ बाइक से बेलडा जा रहे थे। तभी नागल थाना क्षेत्र में रात करीब दस बजे सीडकी झबरेड़ा मार्ग पर गंगोली गुजर के पास उनकी बाइक सामने चल रही गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में विनीत और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शुभम का इलाज चल रहा है। राहगीरों की सूचना के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ घर ले गए। नागल थानाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed