फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured in a fight after a quarrel between mother-in-law and daughter-in-law

Meerut News: सास, बहु में कहासुनी के बाद मारपीट में दो घायल

Tue, 16 Sep 2025 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two injured in a fight after a quarrel between mother-in-law and daughter-in-law
सरूपुर। गांव मेनापूठी में मारपीट में घायल अफसरी। संवाद
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में ससुराल में विवाहिता सबिया व सास अफसरी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में अफसरी व विवाहिता का भाई शादाब घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी सबिया ने बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है। इस कारण वह एक साल से अपने मायके में रही है। उसके दो बेटे उसके पति के साथ रहते हैं। जबकि एक बेटी उसके साथ रहती है। आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली है। मंगलवार को वह अपने बेटों से मिलने अपने भाई शादाब के साथ गई। इसी बीच उसकी सास अफसरी से कहासुनी हो गई। अफसरी के मिलने वालों ने उसके भाई शादाब की पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अफसरी की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सरूपुर। गांव मेनापूठी में मारपीट में घायल अफसरी। संवाद

सरूपुर। गांव मेनापूठी में मारपीट में घायल अफसरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed