फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups of youth clashed for supremacy, firing

Meerut News: वर्चस्व के लिए युवाओंं के दो गुट भिड़े, फायरिंग

Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youth clashed for supremacy, firing
मवाना। शुक्रवार देर रात सुभाष चौक के निकट युवाओं के दो गुट वर्चस्व को लेकर भिड़ गए। इस दौरान मारपीट के साथ फायरिंग भी की गई। डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गुट वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

गुड़ मंडी में पर्दे पर रामलीला दिखाई जा रही है। रामलीला देखने के लिए नगर के आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार रात रामलीला के दौरान सुभाष चौक पर युवाओं के दो गुट खड़े थे। किसी बात पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी हुई। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग वहां से जा चुके थे। उधर, थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि कोई फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन


बैंक मित्र को घायल नकदी ले गए आरोपी

मवाना। गांव भैंसा निवासी यूनुस ने तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आसिफ गांव में बैंक मित्र के रूप में कार्य करता है। शुक्रवार शाम 7:35 बजे गांव का ही एक व्यक्ति पैसे निकालने के लिए आया। आसिफ ने कहा कि अभी सर्वर काम नहीं कर रहा है। लेकिन आरोपी पैसे लेकर जाने की जिद पर अड़ा रहा तथा धमकी देते हुए चला गया। कुछ समय बाद अपने पुत्र तथा अन्य के साथ आया। आसिफ के सिर पर किसी वस्तु का प्रहार कर घायल कर दिया तथा गल्ले से लगभग 47 हजार रुपये निकालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कैमरा व लैपटाप तोड़कर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed