{"_id":"671ec6c6480b8cbd4b013114","slug":"two-gold-bangles-stolen-from-jewelers-showroom-report-filed-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123631-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सराफ के शोरूम से सोने की दो चूड़ियां चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सराफ के शोरूम से सोने की दो चूड़ियां चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार स्थित ग्रांड ज्वेल शोरूम से दो महिला और एक युवक सोने की दो चूड़ी चुराकर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम के मैनेजर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनेजर सौरभ गर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 अक्तूबर को दो महिला और एक युवक उनके शोरूम आए थे। इन लोगों ने सोने की चूड़ी दिखाने खरीदने की इच्छा जाहिर किया। कर्मचारी रिया ने उन्हें सोने की चूड़ी दिखाई। तभी रिया किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई। उसने कर्मचारी जयकांत झा को चूड़ी दिखाने के लिए कह दिया। इसी बीच एक महिला ने दो चूड़ी चोरी कर लीं। कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं हुई। रात में जब काउंटिंग की गई तो पता चला कि दो चूड़ी कम हैं। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें महिला चूड़ी चोरी करती दिखाई दी। मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।