फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two girls reached in police station for justice after gay marriage in Saharanpur district

समलैंगिक विवाह का दावा, फिर थाने पहुंचीं दोनों युवतियां, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 09 Nov 2019 08:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Two girls reached in police station for justice after gay marriage in Saharanpur district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

कोर्ट में शादी करने का दावा कर शनिवार को दो युवतियां कोतवाली में पहुंची। वहां उन्होंने पुलिस को कोर्ट से संबंधित शादी का प्रमाण पत्र सौंपकर एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताकर सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों युवतियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया है।

विज्ञापन

 
सहारनपुर जनपद में देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवती विगत साल साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, परंतु उनके परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों युवतियां अपने घरों से गायब हो गई। तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने कोतवाली में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शनिवार को दो युवतियां देवबंद कोतवाली पहुंची और पुलिस अधिकारियों के सामने रुड़की स्थिति कोर्ट में समलैंगिक शादी करने का दावा पेश किया। युवतियों ने शादी से संबंधित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंपे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों युवतियों का मेडिकल कराने के बाद उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दो सहेलियां घर से हुईं फरार, शादी का था इरादा, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा

वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलते ही दोनों युवतियों के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से युवतियों को अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई, परंतु युवतियों ने स्वयं को बालिग बताकर परिजनों के साथ न जाकर एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों युवतियों के परिजन पुलिस को लिखित पत्र देकर उनसे अपने संबंध तोड़ घर चले गए। 

प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त देव शर्मा ने बताया कि दोनों युवतियों की इच्छा के अनुसार उन्हें एक स्थान पर छोड़ दिया गया है। अब वह अपनी इच्छा से कहीं भी आ जा सकती हैं।

दोनों युवतियों ने कोर्ट और मंदिर में की शादी 
समलैंगिक शादी कर कोतवाली पहुंची निवासी दोनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने सात फरवरी 2019 को रुड़की (उत्तराखंड) की अदालत में शादी की। इसके बाद एक मंदिर में भी जाकर एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाते हुए शादी की। शादी के प्रमाणपत्र में एक युवती पत्नी दो दूसरी ने स्वयं को पति दर्शाया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed