यूपी: दो सहेलियां घर से हुईं फरार, शादी का था इरादा, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में एक इंटर कॉलेज की दो छात्राएं आपस में प्रेम संबंध के चलते शादी करने के लिए घर से फरार हो गईं। डेढ़ माह तक फरार रहने के बाद पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन के निकट से बरामद कर लिया। दोनों में एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों छात्राएं अलग-अलग समुदायों की हैं।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ने वाली दो छात्राएं 26 सितंबर को घर से अचानक फरार हो गईं। दोनों छात्राएं कुतुबशेर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले की रहने वाली हैं और दोनों अलग-अलग समुदाय की हैं। दोनों छात्राओं के लापता होने की सूचना परिजनों ने थाना क्षेत्र में दीं।
कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों में से एक छात्रा घर से 15 हजार रुपये एवं एटीएम लेकर गई थी। एटीएम से छात्रा ने लगभग 55 हजार रुपये निकाल लिए। छात्राएं दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश एवं कई अन्य जगह पर रहती रहीं और लगातार स्थान बदलतीं रहीं। पुलिस ने उनकी तलाश में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, लुधियाना, गोवा, केरल समेत कई राज्य छान लिए। उन्होंने बताया कि जब तक पैसे रहे वे घूमती रहीं।
वहीं पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने आपस में शादी करने का भी प्रयास किया, लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो सकी। पैसे खत्म हुए तो उन्होंने सहारनपुर में एक सहेली से पैसे मांगे। मंगलवार को दोनों सहारनपुर में पैसे लेने के लिए पहुंची थीं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि दोनों में पिछले वर्ष दिसंबर से ही प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/