फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two female laborers injured in e-rickshaw incident.

Meerut News: ई-रिक्शा, दो महिला मजदूर घायल

Sun, 14 Jun 2026 09:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 14 Jun 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two female laborers injured in e-rickshaw incident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़ी मनिहार मोड़ पर ई रिक्शा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा में सवार दो महिला मजदूर 0घायल हो गई। राहगीरों ने तुरंत सहायता करते हुए ई रिक्शा को सीधा किया और उसमें फंसी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई रिक्शा चालक ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिस कारण ई रिक्शा से चालक नियंत्रण खो बैठा और ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौडकर मौके पर पहुंचे और ई रिक्शा को सीधा कर दोनों महिलाओं को निकाला। रिक्शा में सवार रामदेवी और राजवती घायल हो गई। दोनों महिलाएं गांव खेड़ी मनिहार स्थित एक निर्माणधीन मकान में मजदूरी पर कार्य करने आई थी। दोनों मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी हैं वर्तमान में हस्तिनापुर में रह रही हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed