फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two employee death in sugar mill at Muzaffarnagar city

यूपी: चीनी मिल में हादसा, दो श्रमिकों की मौत, आर्थिक सहायता के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

Sat, 04 Apr 2020 07:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Apr 2020 07:09 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भैंसाना शुगर मिल में शनिवार शाम को दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two employee death in sugar mill at Muzaffarnagar city
चीनी मिल में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में भैंसाना शुगर मिल में शनिवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण मिल का क्रिस्टलाइजर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर गांव के लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना दे दिया। 

विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसाना में चीनी को साफ करने के लिए बनाए गए खौलते पानी का क्रिस्टलाइजर शनिवार शाम करीब चार बजे तकनीकी खामी से अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के समय क्रिस्टलाइजर पर दो मजदूर काम कर रहे थे, जो उसके नीचे ही दब गए। इनमें गांव भैंसाना निवासी लुकमान (35) और जनपद हाथरस निवासी सत्यवान (40) शामिल थे। क्रिस्टलाइजर गिरने से मिल में हड़कंप मच गया। तत्काल राहत कार्य शुरू कर सत्यवान को क्रिस्टलाइजर के नीचे से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं लुकमान का शव क्रिस्टलाइजर के नीचे से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही गांव भैंसाना से बड़ी संख्या में ग्रामीण शुगर मिल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने लुकमान का शव कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना पर एसडीएम कुमार भूपेंद्र व सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। अभी मिल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच आर्थिक सहायता को लेकर वार्ता चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed