फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two died in a collision between a truck and a mini-truck on Yamuna bridge in Baghpat

Baghpat: यमुना पुल पर ट्रक और मिनी ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, मिनी ट्रक के उड़े परखच्चे

Tue, 04 Oct 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां भूसे से लदे ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान मिनी ट्रक चालक व किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two died in a collision between a truck and a mini-truck on Yamuna bridge in Baghpat
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां निवाड़ा क्षेत्र में यमुना पुल पर भूसे से लदे ट्रक और धान से लदे मिनी ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची हरियाणा के राई थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद के खिंदौड़ा गांव के रहने वाले सलाउद्दीन ने बताया कि उसका बेटा नाजिम (20) व यामीन (40) मिनी ट्रक में धान लादकर हरियाणा के नरेला की मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों निवाड़ा यमुना पुल पर पहुंचे तो सामने से ओवरटेक कर आ रहे भूसे से लदे ट्रक के साथ उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मिनी ट्रक चालक नाजिम और यामीन की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद भाग रहे भूसे लदे ट्रक को चालक समेत निवाड़ा चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। हादसा हरियाणा क्षेत्र में होने के कारण राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बागपत के पोस्टमार्टम हाउस में  पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed