{"_id":"5f0e9cbbbf431d427e222233","slug":"two-died-in-a-car-and-bike-accident-in-saharanpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, गंदेवड़-रायेपुर सड़क मार्ग पर हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, गंदेवड़-रायेपुर सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
Wed, 15 Jul 2020 11:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:35 AM IST
सार
- थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंदेवड़-रायेपुर सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार देर रात गंदेवड़-रायेपुर मार्ग पर बेकाबू सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा देर रात थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रायेपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हुआ। सिकंदरपुर गांव निवासी कुलदीप (25) पुत्र राजपाल व बलराज (50) पुत्र संगत सिंह बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रायेपुर विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से तेज रफ्तार से आई सेंट्रो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस मौके पर
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई, कि कार के अगले हिस्से व बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक पर सवार कुलदीप व बलराज उछलकर सड़क गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उठाकर सीएचसी बेहट लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने बलराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह कुलदीप की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना मिर्जापुर के कार्यवाहक इंचार्ज एसएसआई सतीश कुमार ने बताया कि रात में मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है और कार कब्जे में ले ली गई है। मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/