फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two days a week complete lock down preparations

बिना मास्क आए ग्राहक को समान देने और होगी कार्रवाई

Tue, 16 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two days a week complete lock down preparations
बिना मास्क मिले तो होगा जुर्माना, होगी जेल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शहर में फिर से सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉक डाउन की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को सभी मजिस्ट्रेट से इसकी मंगलवार तक रिपोेर्ट मांगी है। पहले सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉक डाउन सोमवार और बृृहस्पतिवार को होता था। मंगलवार को प्रशासन तय करेगा कि अब दो दिन संपूर्ण लॉक डाउन किस किस दिन होगा।

वहीं डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट और सीओ को कड़े निर्देश दिए हैं यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमते पाया जाए तो पहली बार उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाए। दोबारा बिना मास्क के पकड़े जाने पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना मास्क तथा सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर भी पहली बार में 500 रुपये तक का जुर्माना और दूसरी बार डीएल निरस्त होगा। सभी बाजारों में दुकानदार या ग्राहक बिना मास्क लगाए मिला या सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करता मिला तो एफआईआर होगी। सोमवार को एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसीएम ने बाजारों में घूमकर निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक अगर बिना मास्क के आता है तो सामान नहीं दिया जाएगा। ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed