फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two complaints resolved on the spot during the 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day).

Meerut News: थाना समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Sat, 13 Jun 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Two complaints resolved on the spot during the 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day).
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी गौरव सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों में एक मामला दंपती के बीच और दूसरा मामला पारिवारिक विवाद से संबंधित था। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आपसी संवाद और समझदारी से विवाद सुलझाने की सलाह दी। आवश्यक समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई। इसके बाद मामले का निस्तारण करा दिया गया। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed