फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cattle smugglers injured in the leg during a police encounter.

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल

Wed, 16 Sep 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers injured in the leg during a police encounter.
- आरोपियों ने जंगेठी गांव में रविवार को संरक्षित पशुओं का किया था वध
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव में रविवार को संरक्षित पशु का वध करने वाले दो गोकश से जटौली कट पर बुधवार को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से पावली खास निवासी जावेद व ऊंचा सद्दीक नगर निवासी शाह आलम घायल हो गए। एक आरोपी शोएब उर्फ कादिर उर्फ छोटू मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस संरक्षित पशु का मांस खरीदने वाले आरोपी की भी जानकारी जुटा रही है।
सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव के जंगल में आरोपियों ने कई संरक्षित पशुओं का वध कर दिया था। मामले की जानकारी के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने कंकरखेड़ा थाने पर जमकर हंगामा किया था। सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस हाईवे पर जटौली कट के पास संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार सवार भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि जटौली कट के पास आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जावेद और शाह आलम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, दो .315 बोर के तमंचे, कारतूस तथा पशु वध में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed