फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cars collide on the highway in Sakouti, three people injured

सकौती में हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल

Sun, 04 Jul 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide on the highway in Sakouti, three people injured
सकौती में हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल
विज्ञापन

दौराला। सकौती फ्लाईओवर पर शनिवार को दो कारों में भिड़ंत होने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

हरियाणा निवासी असलम शनिवार को मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रहा था। जब वह सकौती फ्लाईओवर पर पहुंचे तो सामने से आ रहे मुजफ्फरनगर निवासी फिरोज की कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। फिरोज एक अज्ञात वाहन को बचाने के फेर में अपना संतुलन खो बैठा था। कारों की भिड़ंत होने के कारण फिरोज के साथ कार में सवार वंशिका व दूसरी कार में सवार असलम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों कार सवारों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed