फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers of the village head were killed in a stabbing incident for just Rs 1,000.

Meerut News: महज 1000 रुपये के लिए हुई चाकूबाजी, ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों की हत्या

Sun, 22 Mar 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two brothers of the village head were killed in a stabbing incident for just Rs 1,000.
सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में शनिवार को महज एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाइयों भूरा (40) और सैमुद्दीन (36) की चाकू गोदकर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार घटना की शुरुआत शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। ईद की नमाज के बाद गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में ग्राम प्रधान का भतीजा सलमान और उसका पड़ोसी चुन्नू अन्य युवकों के साथ बैठे थे। इस दौरान सलमान और चुन्नू के बीच महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर तीखी बहस हो गई थी। उस समय तो स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराकर सभी को वहां से भेज दिया था। रास्ते में कुछ ही देर बाद चुन्नू ने सलमान पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

नमाज पढ़कर लौट रहे भाइयों पर हमला

जब सलमान पर हमले की खबर मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे प्रधान के भाई भूरा को मिली तो वे मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों से करीब 50 लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। हमले में भूरा और उसका भाई सैमुद्दीन लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके अलावा अन्य 10 लोग भी घायल हो गए। भूरा ने सीएचसी में दम तोड़ दिया जबकि सैमुद्दीन की मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना में तौहीद, एहसान, अजरुद्दीन, आमिर, मंसूर सहित दूसरे पक्ष के शाहिद और शाकिब भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बना गांव, एसएसपी ने संभाली कमान

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही सरधना, जानी और सरूरपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ आशुतोष कुमार और एसपी देहात अभिजीत कुमार के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed