फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two bike riding pilgrims from Haryana killed in car collision in Shamli

Shamli: कार की टक्कर से हरियाणा निवासी बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, दोनों हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे थे

Mon, 22 Jul 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jul 2024 10:49 PM IST
सार

मृतकों के नाम अक्षय 23 वर्ष निवासी बहादरपुर और लवकुश 22 वर्ष निवासी गांव बाटबस्ती जिला जींद हरियाणा है। बताया गया है कि दोनों हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Two bike riding pilgrims from Haryana killed in car collision in Shamli
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बनत के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो श्रद्धालु ओ की मौत हो गई। दोनों  हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे। दोनों युवक हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। कार चालक भी जींद का निवासी है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार दो युवक मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे थे। जब वे दोनों आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत के निकट ढाबा के सामने पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्क्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सडक पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम अक्षय 23 वर्ष निवासी बहादरपुर और लवकुश 22 वर्ष निवासी गांव बाटबस्ती जिला जींद हरियाणा है। बताया गया है कि दोनों हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर रितेश निवासी बहादरपुर भी साथ में था, जो हादसे की चपेट में आने से बच गया। पुलिस ने कार चालक प्रीतम निवासी जींद को हिरासत में ले लिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत के निकट हादसे में कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हुई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed