यूपी: दर्दनाक हादसों में 2 की गई जान, चार गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर शहर में शुक्रवार को दो दर्दनाक हादसे हो गए। हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा नींदड़ू में तो दूसरा नजीबाबाद में हुआ।
बिजनौर के नींदडू़ में बाइक और बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने से हुई टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दो युवकों में गंभीर रूप से जख्मी युवक को मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जबकि एक को मामूली चोट लगी है। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रैक्टर-ट्राली व उसके चालक का पता लगाने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
शुक्रवार सवेरे करीब आठ बजे सलावा गांव के पुनीत कुमार (21) पुत्र नेमीशरण, विनीत कुमार (23) पुत्र मंगल सिंह तथा प्रदीप कुमार (22) पुत्र हरि सिंह एक बाइक से सवार होकर धामपुर में अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्य करने जा रहे थे। बाइक पुनीत चला रहा था। बाइक जब नींदडू़ पेट्रोलपंप से थोड़ा आगे पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते हुए उसके पीछे से ट्रैक्टर बाइक के सामने आ गया। बाइक चालक द्वारा बाइक बचाने के प्रयास के बावजूद बाइक तथा ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठे तथा हादसे में मामूली चोटिल प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक चला रहे पुनीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बीच में बैठा विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने जख्मी विनीत कुमार के अलावा पुनीत कुमार के शव को सीएचसी धामपुर पहुंचाया।
खबर मिलते ही सुमित कुमार, सरोज देवी, सुशीला देवी, मंगल सिंह, प्रमोद कुमार तथा भूपेंद्र कुमार आदि परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतक पुनीत कुमार की मां सरोज देवी तथा जख्मी विनीत कुमार की मां यशोदा देवी का रोते रोते बुरा हाल है। पुनीत कुमार के पिता नेमीशरण की लगभग 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पुनीत धामपुर में राजपूत इलेक्ट्रानिक की दुकान पर कार्य करता था, जबकि विनीत कुमार मीनाक्षी हार्डवेयर तथा प्रदीप कुमार कांता प्रसाद टायर की दुकान पर कार्य करता है। बाइक पर सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी विनीत को उसके पिता मंगल सिंह मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए होते, तो जानी नुकसान से बचा जा सकता था। उधर, पुलिस हादसा कर मौके फरार ट्रैक्टर ट्राली तथा उसके चालक को पास व दूर के गांवों में तलाश कर रही है।
पढ़ें : दर्दनाक हादसा: बस पलटते ही मची चीख पुकार, दो की मौत, 24 घायल, तस्वीरें
ट्रक-बस की टक्कर में ट्रक चालक की मौत
वहीं नजीबाबाद में प्राइवेट बस और ट्रक के बीच आमने सामने हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि बस का चालक और ट्रक का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर के निकट ट्रक और प्राइवेट बस की आमने सामने टक्कर हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात हुई घटना में दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक करीब पौन घंटा तक क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसएसआई राजवीर सिंह, एसआई संजय यादव, करमजीत सिंह, नीरज कुमार, महेश मलिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों चालकों को क्रेन के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से निकालकर प्राइवेट उपचार दिलाया। ट्रक का चालक खंडसाल नहटौर निवासी 35 वर्षीय सतीश के दोनों पांवों और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई। उधर, ट्रक के परिचालक अकबराबाद निवासी वसीम और प्राइवेट बस के चालक गांव गढ़वाला नजीबाबाद निवासी अजीत उर्फ मोनू को घटना में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लगभग पौन घंटा हाईवे का यातायात ठप रहा। दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर जाम लग गया। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ जाम खुलवाया। घटना में दोनों वाहन चालक साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक के परिचालक वसीम ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संयोग से बस खाली थी
प्राइवेट बस पर संयोग से खाली थी। अन्यथा बड़ा हादसा संभव था। गढ़वाला निवासी बस चालक अजीत निकट के पेट्रोल पंप से बस में तेल डलवाकर वापस लौट रहा था, तभी उसके गांव के निकट हादसा हो गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/