फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two miscreants have escaped from police custody in Meerut

Meerut: पुलिस कस्टडी से दो बदमाश फरार, सात घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई बड़ी वारदात को दे चुके अंजाम

Sat, 18 Feb 2023 02:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Feb 2023 02:45 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में दो बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गए हैं। उधर, जानकारी लगते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Two miscreants have escaped from police custody in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रानी मिल के सामने भीड़भाड़ वाले इलाके में शनिवार दोपहर 2:05 बजे कार सवार चार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर अपने दो साथियों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। पुलिस टीम ने सात घंटे बाद घेराबंदी कर दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ में कस्टडी से भागने वाले दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने वाले बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


एनएच-58 पर वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के पास तीन फरवरी को जैन शिकंजी के मालिक जगदीश कुमार सहित पांच लोगों से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट कर पुलिस को चुनौती दी थी। 14 दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों नसीमुद्दीन निवासी मीठेपुर गुलावठी बुलदंशहर, विजय कुमार निवासी जयभीमनगर भावनपुर मेरठ को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अंगूठी और सोने की एक चेन बरामद की थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर दोनों बदमाशों को दो सिपाही राजीव, अरुण ई-रिक्शा में बैठाकर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने ले गए थे। ई-रिक्शा के पीछे बाइक पर दरोगा हिमांशु अवस्थी और एक सिपाही राहुल साथ-साथ चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली रोड स्थित रानी मिल के सामने दोनों बदमाशों ने लघुशंका के लिए ई-रिक्शा रुकवाई। इसी दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार बदमाश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब

ई-रिक्शा के सामने कार लगाई और फायरिंग करते हुए नसीमुद्दीन और विजय को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। बदमाश जैननगर के रास्ते से होते हुए रोहटा रोड से एनएच-58 पर पहुंच गए। दोनों बदमाशों को कस्टडी से छुड़ाने की जानकारी पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम में दी। वायरलेस सेट से बदमाशों की तलाश में शहर में सघन चेकिंग की सूचना फ्लैश हुई। एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी, देहलीगेट, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची।

काशी टोल के पास मुठभेड़ में पकड़े
रात 9:00 बजे एसओजी के साथ इंस्पेक्टर परतापुर रामफल मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल के पास चेकिंग कर रहे थे। बाइक पर सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए पुलिस ने रुकने का इशारा किया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर सोलाना गांव की तरफ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाश पुलिस कस्टडी से भागने वाले नसीमुद्दीन और विजय हैं।

कहां से आई बाइक, साथी बदमाशों का सुराग नहीं
नसीमुद्दीन गुलावठी निवासी मोनू गुर्जर गैंग का सदस्य है। मोनू एक लाख का इनामी रह चुका है और जेल में बंद है। चार बदमाश फायरिंग करके दोनों साथियों को छुड़ाकर कार में बैठाकर ले गए थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास बाइक बरामद हुई है। बदमाशों ने बाइक कहां से ली, उनके चार साथी कहां फरार हुए हैं। इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।

दिन में गोली नहीं चलीं, रात में सटीक निशाना
दरोगा हिमांशु अवस्थी, सिपाही राहुल, राजीव, अरुण की कस्टडी से छुड़ाकर बदमाश भागे थे। उक्त पुलिसकर्मी बदमाशों पर गोलियां तक नहीं चला पाए थे। अंधेरे में रात 9 बजे उक्त पुलिसकर्मियों का निशाना सटीक बैठा और दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उनको गिरफ्तार कर लिया। गोली मारने के बाद कंधे पर दरोगा हिमांशु व राहुल बदमाश नसीमुद्दीन को लाते फोटो में दिखाई दे रहे हैं। जबकि फरारी के दौरान बदमाश फायरिंग कर रहे थे और पुलिसकर्मी तमाशबीन बने थे। बदमाशों का पीछा करना भी पुलिसकर्मियों ने मुनासिब नहीं समझा था। पुलिस का कहना था कि बदमाश सीधे गोली चला रहे थे। जो पुलिसकर्मी फरारी के दौरान गोली नहीं चला सके, उन्होंने ही दोनों बदमाशों का मुकाबला एक्सप्रेसवे पर किया है।

पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर दो बदमाशों को उनके ही चार साथी ले गए थे। ब्रह्मपुरी थाने में दरोगा की तहरीर पर बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। रात में मुठभेड़ में दोनों बदमाश गिरफ्तार हो गए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed