{"_id":"674cccc2e33232be7e0983f7","slug":"two-accused-of-stealing-by-digging-a-tunnel-arrested-sent-to-jail-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107097-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुरंग खोदकर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुरंग खोदकर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
सुरंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर पुलिस हिरासत में। (सौ. पुलिस) परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। करीब दस दिन पूर्व नगर के मवाना बस स्टैंड स्थित नेशनल इलेक्ट्रिक रिपेयर सेंटर में सुरंग खोदकर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात गांव खानुपर मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद कर चालान कर दिया।
गांव अगवानपुर निवासी शाबिर पुत्र नूरमोहम्मद की मवाना बस स्टैंड के समीप नेशनल इलेक्ट्रिक रिपेयर सेंटर के नाम से दुकान है। 20 नवंबर की रात चोर दीवार फांदकर दुकान के पीछे पहुंचे और सुरंग खोदकर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से विद्युत मोटर, सबमर्सिबल, एसी कंप्रेशर, फ्रीज कंप्रेशन, कॉपर एसी, कॉपर पाइप, कॉपर केबल सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई थी।
थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर रजबहे की पुलिया से गांव खानपुर जाने वाले मार्ग पर ईंख के खेत में छिपाकर रखे गए चोरी के सामान को आरोपी ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे थे। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी खानपुर मार्ग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मवाना बस स्टैंड के समीप साबिर की दुकान में चोरी की घटना को कबूला है। आरोपियों ने अपना नाम थाना लिसाड़ी गेट 60 फुटा मार्ग समर गार्डन निवासी इमरान पुत्र बाबू व शाकिर उर्फ अंडा पुत्र यासीन मोहल्ला दरबार कस्बा लावड़ थाना इंचौली हाल पता लखीमपुरा थाना लोहियानगर मेरठ बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने उक्त चोरों की निशानदेही से एक तंमचा, दो कारतूस, ई-रिक्शा, नौ किलो तांबे का तार, एक तांबे की प्लेट, दो टुल्लू पंप की मोटर आदि सामान बरामद कर चालान कर दिया। इमरान पर 10 मुकदमे व शाकिर पर तीन मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं।