फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused in Koshindra murder case surrendered

कोशिंद्र हत्याकांड में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया

Sat, 19 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Koshindra murder case surrendered
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण गांव बढ़ला कैथवाड़ा के कोशिंद्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों ने संबंधित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों गांव बढ़ला कैथवाड़ा निवासी शिवम पुत्र राजेश की घुड़चढ़ी के दौरान अश्लील डांस का विरोध करने पर कोशिंद्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के भाई हंसराज ने संदीप, प्रदीप, किरनपाल, निर्भय, राजेश और मुकेश को नामजद कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद आरोपी राजेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुंडाली थानाध्यक्ष ने नामजदों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दी तथा दबाव बनाने के लिए परिजनों को भी उठाया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्य आरोपी संदीप पुत्र ऋषिपाल सिंह और किरणपाल पुत्र नरवीर निवासी बढ़ला कैथवाड़ा ने संबंधित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर आलाकत्ल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed