फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Accidents in UP, death of one, 9 critically injured

यूपी में दो दर्दनाक हादसे, एक युवक की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

Thu, 01 Mar 2018 08:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two Accidents in UP, death of one, 9 critically injured
एक्सीडेंट के बाद कार की हालत और घायल युवक का फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसे हुए। एक तरफ जहां बस ने आल्टो कार में जोरदार टक्कर मारी तो वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्राली से एक कार टकरा गई। हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िए...

विज्ञापन


देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित साईंधाम मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को ओवरटेक करते समय प्राइवेट बस ने अपने आगे चल रही आल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुघर्टना में कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते कई जगह पर वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। बृहस्पतिवार को आल्टो कार में सवार चार युवक देवबंद से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह हाईवे स्थित साईंधाम मंदिर के निकट पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई प्राइवेट बस ने कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसके चलते बस की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुघर्टना में जड़ोदाजट निवासी सोनू (25) पुत्र राजबल, अशोक कुमार (32) पुत्र अनिरुद्ध निवासी भुटीना (बिहार) समेत तीन युवक गंभीर घायल हो गए। जबकि चौथे युवक सन्नी उर्फ सुबोध (26) पुत्र राजपाल निवासी कुरलकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान अस्पताल की 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दुघर्टना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

पढ़ें : जिम से लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, छह लोग घायल, तीन रेफर  

Two Accidents in UP, death of one, 9 critically injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

देवबंद-रुड़की मार्ग पर कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
हाशिमपुरा गांव निवासी समीना (50) खातून (55) फहमीदा (45) और समीना परवीन (65) बुधवार को गांव के ट्रैक्टर ट्राली से उत्तराखंड के मंगलौर स्थित रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए गई थीं। रात्रि करीब नौ बजे वह घर लौट रही थीं। जब वह मानकी और हाशिमपुरा गांव के बीच पहुंची तो पीछे से आ रही कार बाइक को बचाने के चक्कर में ट्राली से भिड़ गई। जिसमें ट्राली में सवार चारों महिलाएं घायल हो गईं, जबकि कार में सवार रुड़की के गांव इमलिया खेड़ी निवासी विनय और उसकी बहन संध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद फहमीदा, विनय और संध्या को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक विनय और संध्या नागल क्षेत्र के बढेड़ी गांव स्थित अपनी बहन के यहां आ रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed