फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two friends were crushed by truck, one death

जिम से लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़

Tue, 27 Feb 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Feb 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Two friends were crushed by truck, one death
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला

दस टायरा ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में जॉनी के चौराहे पर रविवार देर रात दस टायरा ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। एसपी सिटी के साथ भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दोनों युवक जिम से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी रमजानी का 20 वर्षीय पुत्र हारून अपने दोस्त दानिश के साथ जिम गया था। दोनों देर रात में बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दस टायरा ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में हारून का शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। जबकि दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उधर, सूचना पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित लोगों ने जाम लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : ट्रक में घुसी लग्जरी कार, भाजपा विधायक की मौत, देखिए- हादसे की भयानक तस्वीरें

Two friends were crushed by truck, one death
इसी ट्रक ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला

जाम की सूचना पर एसपी सिटी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। लोग ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग पर अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद एसपी सिटी ने देर रात रात लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रतिबंध के बावजूद भी निकल रहे भारी वाहन
शहर में जाम की समस्या को देखते हुए एसपी प्रभाकर चौधरी ने भारी वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया था। रात 11:00 बजे के बाद ही इन वाहनों को शहर से निकाले जाने की अनुमति थी, लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद भी धड़ल्ले से भारी वाहनों को शहर के बीच से निकाला जा रहा है। हारून की मौत के बाद लोगों में इस बात को लेकर भी भारी गुस्सा था। एसपी सिटी के समझाने के बाद भी लोग जाम खोलने को राजी नहीं हुए। उनका आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से ही भारी वाहनों को शहर के बीच से निकाला जा रहा है। जॉनी के चौराहे पर हर समय जाम के हालात रहते हैं। लेकिन जाम खुलवाने के लिए चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं रहती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed