फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two ABVP activists arrested for performing stunts while riding on a car.

Meerut News: कार पर सवार होकर स्टंटबाजी करने वाले दो एबीवीपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two ABVP activists arrested for performing stunts while riding on a car.
मेरठ। बेगमपुल पर शुक्रवार रात हुड़दंग मचाकर स्टंटबाजी करने वाले एबीवीपी के दो कार्यकर्ता सिविल लाइन निवासी देव और राहुल को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने सनरूफ कार में सवार होकर स्टंटबाजी की थी। पुलिस ने इस कार को भी सीज किया है और अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

बेगमपुल पर आबुलेन पुलिस चौकी के सामने दिल्ली से एक कार्यक्रम से लौटते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात हुड़दंग मचाया था। काफी देर तक बेगमपुल पर हंगामा और अराजकता की थी। उन्होंने इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन किया था और यहां जाम के हालात बन गए थे। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ कैंट नवीना शुक्ला को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सदर बाजार थाना पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार देर रात को अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। लापरवाही मिलने पर एसओ सदर बाजार विजय राय को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी ने सीओ सदर देहात को सौंपी। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को वायरल वीडियो से पहचान कर देव और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे दिन भाजपा नेता और एबीवीपी पदाधिकारियों के आरोपियों को छोड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों के पास फोन आते रहे। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed