{"_id":"5d95ae158ebc3e01451c208d","slug":"twenty-five-thousand-rewarded-history-sheeter-ashutosh-arrested-from-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर आशुतोष दिल्ली से गिरफ्तार, दर्ज हैं 20 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर आशुतोष दिल्ली से गिरफ्तार, दर्ज हैं 20 मुकदमे
Thu, 03 Oct 2019 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और इनामी अपराधी आशुतोष उर्फ अश्विनी को पुलिस ने गुरूवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उस पर कई मामलों में बीस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर आशुतोष उर्फ अश्विनी पुत्र राजेंद्र पाण्डेय की तलाश में पुलिस लंबे समय से दबिश दे रही थी। गुरूवार को उसके दिल्ली में होने की जानकारी पुलिस को हुई तो क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत दिल्ली पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि इनामी आशुतोष के खिलाफ विभिन प्रदेशों में की गई अपराध की वारदातों के मामले में बीस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनामी हिस्ट्रीशीटर के भाई को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन