Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Turned to robbery to cover wife's delivery expenses; ends up in jail

Meerut News: पत्नी की डिलीवरी के खर्च के लिए बना लूटेरा, गया जेल

Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Turned to robbery to cover wife's delivery expenses; ends up in jail
बिजनौर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------
आरोपी का साथी शाहरुख मुरादनगर का गैंगस्टर, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गर्भवती पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए पैसों की जरूरत बताकर आरोपी बिजनौर के कीरतपुर निवासी शाकिर अपराध की राह पर चला गया। उसने अपने साथी मुरादनगर से गैंगस्टर शाहरुख के साथ मिलकर 28 अक्तूबर को स्कूटी सवार दंपती से दो लाख रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया था। गैंगस्टर से उसे 10 हजार रुपये देने का लालच दिया था। शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
गंगानगर निवासी सनी शर्मा ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह पत्नी के साथ बुधवार को आबूलेन पर करवाचौथ की शॉपिंग करने के लिए आए थे। शॉपिंग करने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच दंपती माल रोड पर पीर के पास पहुंचे थे। आरोप है कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे बैठी उनकी पत्नी से मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को थाना लालकुर्ती पुलिस कसेरू खेड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। इस पर आरोपी गड्ढे में गिरने से चोटिल हो गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी गैंगस्टर शाहरुख के साथ मिलकर माल रोड पर दंपती से मोबाइल लूटा था। आरोपी के पास से आरोपी ने तमंचा व लूट का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



-पत्नी की डिलीवरी के लिए की लूट
पुलिस पूछताछ में आरोपी शाकिर ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पत्नी गर्भवती है जिसकी डिलीवरी होनी है। दो महीने पहले वह गैंगस्टर शाहरुख के संपर्क में आया था। उसने गैंगस्टर से पैसों की कमी की बात कही थी। इसके बाद दोनों ने लूट की योजना बनानी शुरू कर दी थी। आरोपी के अनुसार वह 28 अक्तूबर को बिजनौर से लूट करने के लिए बाइक से आए थे। लूट करने के बाद वह मवाना रोड पर पहुंचे थे। इसके बाद वह बाइक लेकर बिजनौर चले गए थे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed