फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A 14 year old girl pregnant after gangrape in meerut of uttar pradesh

नाबालिग के पेट हुआ था तेज दर्द, जब डॉक्टर ने जांच की तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Sat, 19 May 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 19 May 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
A 14 year old girl pregnant after gangrape in meerut of uttar pradesh
फाइल फोटो
अचानक 14 साल की नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जब उसकी डॉक्टर ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिसने भी सुना उसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में तीन युवकों ने एक किशोरी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर नौ महीने तक उसकी इज्जत से खेलते रहे। 
विज्ञापन


गर्भवती हुई तो जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। भ्रूण को लेकर किशोरी ओर उसके परिजन एसएसपी राजेश पांडेय से मिले । कप्तान के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा 

पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार करीब 9 माह पूर्व उनकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस के दो युवक अपने एक अज्ञात दोस्त के साथ उनके घर में घुसे और तमंचे के बल पर बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी के अनुसार आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली। 

वीडियो को इंटरनेटर पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। परिजनों के अनुसार 15 मई को आरोपियों ने किशोरी को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ तो शक होने पर परिजनों ने पूछा। किशोरी रोने लगी और पूरी घटना बताई।  

परिजनों ने आरोपियों से बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। किशोरी को चिकित्सकों के यहां दिखाया तो उन्होंने किशोरी को 7 माह की गर्भवती बताया। ये सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

30 हजार लो और जुबान बंद रखो

जब किशोरी के गर्भवती होने का पता आरोपियों को लगा तो उन्होंने अपने प्रभाव से एक पंचायत मौहल्ले में बुलाई। लड़की की मां को जबरन 30 हजार रुपये देकर जुबां बंद रखने और गर्भपात कराने की धमकी दी।

बृहस्पतिवार रात को ही किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। परिजनों का कहना है कि पंचायत के दौरान दो पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचे थे। पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने एसएसपी को अपनी आपबीती सुनाई। एक बैग में बेटी भ्रूण लिए थे।

इंस्पेक्टर मौ. असलम ने बताया कि आदिल, हसन ओर एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हसन नाम के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed