फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trying to commit misdeeds by entering into the house with two sisters, what happened to noise

दो सगी बहनों से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर क्या हुआ

Thu, 01 Jun 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 01 Jun 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Trying to commit misdeeds by entering into the house with two sisters, what happened to noise
घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो सगी नाबालिग बहनों से घर में घुसकर गैंगरेप के प्रयास और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस के ही चार सगे भाईयों पर लगा है। यह मामला बुधवार का है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष ने लड़कियों के पिता और भाईयों पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार सुबह चार बजे उसके परिवार के लोग नमाज पढ़ने गए थे। पड़ोस में रहने वाले चार सगे भाई इस दौरान घर में घुस आए और घर की दो बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी 20 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटकर ले गए। घर के लोग लौटे तो उन्होंने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी पक्ष से उनका मुकदमा चल रहा है, तभी से ये उनसे रंजिश रखते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

किशोरी को ले गया पड़ोसी

Trying to commit misdeeds by entering into the house with two sisters, what happened to noise
नाबालिग से गैंगरेप की कोशिश

वहीं, आरोपी पक्ष का उन पर लगाए गए आरोप झूठे बताते हुए कहना है कि उक्त महिला के परिजनों ने पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। उक्त परिवार उन पर फैसले का दबाव बना रहा है। इसी वजह से परिवार के सदस्यों ने सुबह चार बजे उनके घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली एक युवक के पैर में लगी है। मोहल्ले वालों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी तहरीर दी गई है। 

टीपीनगर थानाक्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में किशोरी को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। चंद्रलोक कालोनी में रहने वाले गुजराती परिवार के लोग कपड़ा बेचने जम्मू गए थे। बुधवार को जब वह लौटे तो उन्हें अपनी बेटी घर पर नहीं मिली। उसके भाइयों ने बताया कि पड़ोस का युवक उसे ले गया है। बुधवार सुबह कई महिलाएं टीपी नगर थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed