{"_id":"69f4d399a7942321e5074d6a","slug":"true-happiness-can-only-be-achieved-by-following-the-path-shown-by-buddha-sudha-khatik-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104825-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से ही मिलेगा सच्चा सुख : सुधा खटीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से ही मिलेगा सच्चा सुख : सुधा खटीक
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बे की भीम नगर कॉलोनी स्थित बौद्ध विहार में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक और डॉ. रवि प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता, करुणा, अहिंसा और शांति का संदेश दिया जो आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। समाज में बढ़ती हिंसा और तनाव को समाप्त करने के लिए बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है। डॉ. रवि प्रकाश ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपने महान आदर्शों से परिचित कराते हैं। इस मौके पर तुनेश कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष मित्रोदय, सचिव भरतवीर, बृजमोहन, मनोज, आनंद, देवराज, जेम्स आदि ने अपने विचार रखे।