फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck tyre bursts on Karnal Highway, 6 people slightly injured in the accident

Meerut News: करनाल हाईवे पर ट्रक का फटा टायर, हादसे में 6 लोग मामूली घायल

Sat, 22 Nov 2025 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Truck tyre bursts on Karnal Highway, 6 people slightly injured in the accident
कंकरखेड़ा। मेरठ करनाल हाईवे पर शुक्रवार रात चलते ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। हादसे में तीन ठेले व तीन दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

सरधना रोड पर शुक्रवार रात एक ट्रक मेरठ से शामली की तरफ जा रहा था। अचानक से ट्रक का अगला पहिया फट गया। तेज रफ्तार में होने के कारण चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित होकर ट्रक अंकित की चाऊमीन की दुकान में घुस गया। उसके बाद सड़क के किनारे खड़ी अंकुर की कार को टक्कर मारते हुए पास में तिलक राम के मकान और दुकान में जोरदार टक्कर मारी। बालाजी चाऊमीन की दुकान के पास पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक के चालक व परिचालक घायल हो गए। अंकित, कार चालक अंकुर, बास बल्ली की दुकान करने चतर लाल, फोर्ड मोटरसाइकिल सवार गांव भलसोना निवासी महबूब घायल हो गए। हादसे के बाद चालक में परिचालक मौके से भाग गए। घटना के बाद भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करवाया। जाम खुलवाकर रहागीरों को आगे के लिए रवाना किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed