फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   truck me ghussi car

ट्रक में घुसी कार, वृद्ध की मौत  

Sat, 17 Feb 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
truck me ghussi car
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाइवे स्थित दायमपुर गांव के सामने एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। इसमें कार सवार वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

वन विहार बल्लूपुर उत्तराखंड निवासी जगपाल सिंह (62) पुत्र डालचंद शुक्रवार को अपनी पत्नी रतना देवी के साथ कार से गाजियाबाद से लौट रहे थे। हाइवे स्थित दायमपुर गांव के सामने उनकी कार के सामने कोई जीव आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जगपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रतना की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के हैं। दोनों विदेश में नौकरी कर रहे हैं। बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है और वह दिल्ली में रहती है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed