{"_id":"65a70b4e500a8093ad010684","slug":"truck-full-of-dust-collides-with-bike-and-overturns-in-ditch-meerut-news-c-42-1-smrt1030-1325-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक से टकराकर खाई में पलटा डस्ट से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक से टकराकर खाई में पलटा डस्ट से भरा ट्रक
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। लावड़-दौराला मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव स्थित श्मशान के पास मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते डस्ट से भरा एक ट्रक बाइक से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला जबकि ट्रक सवार दौराला निवासी मजदूर का पैर केबिन में फंस गया। बाद में गैस कटर की सहायता से केबिन काटकर घायल मजदूर को बाहर निकाला गया।
मुजफ्फरनगर निवासी चालक हसीन मंगलवार को परिचालक सरवर मुजफ्फरनगर निवासी कासिम के साथ डस्ट से भरा ट्रक लेकर लावड़ की ओर जा रहा था। दौराला पहुंचने पर चालक ने डस्ट उतारने के लिए दौराला निवासी मजदूर अखलाक व आबिद को साथ ले लिया। घना कोहरा होने के कारण मोहम्मदपुर गांव स्थिम श्मशान के पास पहुंचने पर चालक को बाइक नहीं दिखाई दी। चालक ने बचाने का प्रयास किया लेकिन ट्रक बाइक से टकरा गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक, परिचालक व मजदूर आबिद ट्रक से निकल गए, जबकि दूसरा मजदूर अखलाक का पैर केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में गैस कटर की सहायता से केबिन काटकर घायल मजदूर को बाहर निकालकर मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया, जिस पर पुलिस ने किसी तरह काबू पाया। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई लेकिन देर शाम तक भी ट्रक को नहीं हटाया जा सका था। वहीं, हिरासत में लिए गए परिचालक कासिम ने बताया कि बाइक सवार मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
फरिश्ते बनकर आए मजदूरों ने की मदद
केबिन मेें पैर फंसने से मजदूर अखलाक दर्द के चलते मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन वहां मौजूद लोग व पुलिस उसकी सहायता नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच लावड़ की ओर से मजदूर शहजाद, अफजाल, लोकेंद्र, मोबिन, अवहेल दौराला स्थित एक स्कूल में वेल्डिंग का काम करने जा रहे थे। अखलाक को फंसा देख वे स्कूल से गैस कटर लेकर मौके पर पहुंचे और केबिन काटकर मजदूर को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने इस मानवीय कार्य को लेकर उनकी सराहना की।