फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck crushed two people standing on the roadside

Meerut News: सड़क किनारे खड़े दो लोगों को ट्रक ने कुचला

Tue, 02 May 2023 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed two people standing on the roadside
कंकरखेड़ा। तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दायमपुर निवासी तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में शिव कुमार (25) और कृष्ण (44) की मौके पर मौत हो गई। एक युवक राजू की हालत गंभीर है। मेडिकल थाना पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्ण के बेटे दिनेश ने बताया कि उसके पिता गांव दायमपुर के ही शिव कुमार पुत्र तिलकराम के साथ रविवार रात करीब 11 बजे गोकलपुर में पुताई का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। तेजगढ़ी चौराहे पर पहले से खड़े शिवकुमार के भाई राजू ने उन्हें रुकने के लिए आवाज दी। बाइक रोकते ही तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया जबकि हेल्पर को लोगों ने पकड़कर मेडिकल पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रात को शहर में ट्रक और डंफर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस शहर के भीतर तेज रफ्तार चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं जले चूल्हे
कृष्ण और शिव कुमार मजदूरी करके अपना परिवार पालते थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। शिव कुमार की शादी दो साल पहले ही हुई है। कृष्ण कुमार के तीन बेटियां आरती, प्रीति और ज्योति एवं दो बेटे दिनेश और अमन हैं। दोनों शव एक साथ गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed