Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck carrying shisham wood seized; case registered against two individuals

Meerut News: शीशम की लकड़ी ले जा रहा ट्रक जब्त, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Truck carrying shisham wood seized; case registered against two individuals
वन विभाग द्वारा पकड़ी गई अवैध रूप काटी शीशम की कीमती लकड़ी स्रोत विभाग
मवाना। मवाना–किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शीशम की लकड़ी लादकर ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। लकड़ी से जुड़े वैध दस्तावेज न मिलने पर ट्रक और लकड़ी को जब्त कर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि हस्तिनापुर वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मवाना–किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर ट्रक में अवैध ढंग से शीशम प्रजाति की इमारती लकड़ी को ले जाया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोककर तलाशी ली। उसमें शीशम की लकड़ी लदी मिली। कार्रवाई के दौरान चालक भाग निकला। पूछताछ में ट्रक क्लीनर लकड़ी के स्वामित्व, वैध स्रोत, कटान और परिवहन से जुड़े कोई दस्तावेज, ट्रांजिट पास अथवा अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया अवैध वन से लकड़ी काटकर ले जाने की पुष्टि होने पर टीम ने लकड़ी सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मवाना निवासी फैजान और ऋषभ रस्तोगी के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी के अनुसार, लकड़ी के स्रोत, स्वामित्व और संभावित अवैध कटान की गहन जांच की जा रही है। जांच में अन्य अधिनियमों के उल्लंघन के साक्ष्य मिलने पर संबंधित धाराओं में भी अतिरिक्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed