फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   troubling the decreasing the speed of air and increasing humidity

सता रही हवा की घटती रफ्तार और बढ़ती उमस

Sat, 13 Jun 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
troubling the decreasing the speed of air and increasing humidity
मोदीपुरम। पिछले कुछ दिनों से हवा की रफ्तार धीमी पड़ने व लगातार उमस बढ़ने से लोग गर्मी के चलते बेहाल हैं। बाहर चिलचिलाती धूप तो घर में उमस लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल मौसम में बदलाव आने की संभावना से मौसम वैज्ञानिक इनकार कर रहे हैं। इसलिए कुछ दिन ओर लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

जून के दूसरे सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों को रुला रखा है। तापमान में भले ही हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है परंतु उमस के बढ़ने से जनता के पसीने छूट रहे हैं। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से दिन-रात में लोग बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी बारिश के आसार नहीं हैं। जिस कारण तापमान एवं उमस में बढ़ोतरी होगी। मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 69 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ का औसत एक्यूआई 174 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में अभी बदलाव के आसार नहीं है। उमस बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं परंतु बारिश की संभावना नहीं है। जिससे गर्मी अभी ओर सताएगी।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed