{"_id":"6732790654e4838261014a70","slug":"tried-to-rob-a-woman-by-stealing-a-bike-from-ganganagar-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124337-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर से बाइक चोरी कर महिला से की थी लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर से बाइक चोरी कर महिला से की थी लूट की कोशिश
विज्ञापन
कार की टक्कर से जमीन पर गिरकर बाइक व लूटा गया सामान छोड़ गए थे बदमाश
चालक ने बदमाशों को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया था, नहीं दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड पर रामपूर्णा गैस एजेंसी के सामने मोरीपाड़ा निवासी प्रियंका रस्तोगी से लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों का अभी सुराग नहीं लग सका है। कार के टक्कर मारने से गिरकर बदमाश जो बाइक छोड़कर भागे थे, वह गंगानगर से चोरी की गई थी। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उन्हें तलाश रही है।
प्रियंका रस्तोगी का भांजा अभिषेक गोयल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महानगर मंत्री हैं। सोमवार को इस मामले में अभिषेक गोयल ने सीओ से बातचीत की और जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। अभिषेक का कहना है कि इस मामले में अभी नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मंगलवार को उन्होंने इस मामले में अधिकारियो से मिलकर कार्रवाई करने की मांग करने की बात कही है।
प्रियंका रस्तोगी रविवार शाम मेडिकल से अपनी दो बेटियों के साथ ऑटो में बैठकर लौट रहीं थीं। नई सड़क पार करते समय प्रियंका चालक को देने के लिए पर्स से पैसे निकालने लगीं थीं। जिस हाथ से पर्स पकड़ा था, उसी में दो मोबाइल भी थे। अचानक पीछे से आए काली स्प्लेंडर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर प्रियंका के हाथ से मोबाइल व पर्स लूट लिया था। फरार हो रहे बदमाशों की बाइक में पीछे से आ रहे सफेद रंग की वरना कार चालक ने टक्कर मार दी थी। बदमाश सड़क पर गिरने के बाद लूटा गया पर्स, मोबाइल और अपनी बाइक छोड़कर पैदल भाग गए थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।