{"_id":"5af4003e4f1c1b5c098b911d","slug":"tribute-to-heroic-martyrs-amar-ujala-s-innovative-campaign-maa-tujhe-pranam-2018-to-be-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर शहीदों को नमन... अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर शहीदों को नमन... अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' का हुआ आगाज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 10 May 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
वीर शहीदों को नमन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराकर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को आज अमर उजाला परिवार सहित शहर के लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 मई क्रांति दिवस पर अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' की शुरुआत हो रही है। सुबह 9.30 बजे औघड़नाथ मंदिर में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी मुख्य अतिथि रहे। शहीदों को पुष्प अर्पित करने के साथ संबोधन किया। पर्यावरण संरक्षण की नई क्रांति का आगाज किया गया।
विज्ञापन
इतिहास में हो गए दर्ज
10 मई 1857 को मेरठ से ही क्रांति का बिगुल बजा था। वीरों ने आजादी की लड़ाई में आगे बढ़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सदा के लिए अमर कर दिया। प्रथम स्वाधीनता संग्राम में मेरठ के 85 वीर सिपाहियों ने प्राणों की बाजी लगा दी थी। कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ काली पलटन मंदिर में इन वीर शहीदों की स्मृति में बना शहीद स्तंभ आज भी उन क्रांतिवीरों की याद दिलाता है। क्रांति के सभी मतवालों को शहर के हर वर्ग ने मिलकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान
10 मई से शुरू हो रहा अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान में 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न आयोजन होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से शहर के हर वर्ग को जंग-ए-आजादी के दीवानों की गौरव गाथा सुनाई जाएगी। पूरा शहर एक साथ आजादी के मतवालों को याद करेगा। पिछले 9 वर्षों से हर शहरवासी के सहयोग से चल रहा मां तुझे प्रणाम का महाभियान हर वर्ष आगे बढ़ रहा है। इस महाभियान में शहर के हर वर्ग की अभूतपूर्व भागीदारी रहती है। 15 अगस्त तक चलने वाले महाभियान में कवि सम्मेलन, मुशायरा, जश्न-ए-आजादी व 15 अगस्त की सुबह पूरा शहर एक साथ 52 सेकेंड के लिए रुककर राष्ट्रगान गाएगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/