फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trials for state level competitions today

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल आज

Wed, 08 Oct 2025 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Trials for state level competitions today
बास्केटबाल, हैंडबाल प्रतियोगिताओं के लिए चुनी जाएगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 अक्तूबर तक प्रयागराज में होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से होंगे। इसके बाद 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से मंडलीय ट्रायल होंगे। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर की टीम प्रतिभाग करेंगी।
ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन होगा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 अक्तूबर तक वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल आज दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्तूबर से 15 तक गौतमबुद्धनगर में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल आज बृहस्पतिवार दोपहर को 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा मंडलीय ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के ट्रायल को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


मेरठ में होगी प्रदेश स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता
मेरठ। प्रदेश स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्तूबर से मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोर्ट में होंगे।मंडलीय ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। ट्रायल में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बागपत से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन होगा। प्रतियोगिता लगभग 10 प्रकार के भार वर्गों में होगी। प्रतियोगिता में आगरा, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, चित्रकूट समेत सभी 18 मंडलों की टीम प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed