फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trial against SP leader who has spoken disagreements over PM Modi

PM मोदी को लेकर विवादित बोल बोलने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jan 2018 08:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Jan 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Trial against SP leader who has spoken disagreements over PM Modi
समाजवादी पार्टी झंडा

यूपी के मेरठ में तहसील पर धरने के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए विवादित बोल प्रयोग करने पर सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ मवाना थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जिले की तीनों तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया था। सदर और मवाना तहसील पर धरने के दौरान सपा नेता अतुल प्रधान ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर कार्यकर्ताओं से विवादित सवाल पूछा था। कहा था कि बताओ फसल बर्बाद कर रहे पशुओं को आजकल लोग क्या कह रहे हैं। वहीं, सुमित गुर्जर एनकाउंटर में एक बार फिर इंस्पेक्टर को चेतावनी दी थी कि वह वर्दी उतारकर आए तथा उनकी तरह लड़कर दिखाए। यह भी कहा था कि किसानों के लिए चाहे उनको सौ बार जेल जाना पडे़ वे इसके लिए तैयार हैं। अतुल प्रधान के बयान पर भाजपाइयों ने कड़ी आपत्ति जतायी थी। 
विज्ञापन


पढ़ें : अतुल प्रधान ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस पर लगाया ये आरोप, दो मामलों में भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के आदेश पर मवाना कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने रविवार शाम सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने तथा भड़काऊ भाषण देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed