फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Pradhan surrendered in court, accuse on the police, in two cases, then prison

अतुल प्रधान ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस पर लगाया ये आरोप, दो मामलों में भेजा जेल

Wed, 17 Jan 2018 11:58 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Jan 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Atul Pradhan surrendered in court, accuse on the police, in two cases, then prison
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अतुल प्रधान

नोएडा के सुमित गुर्जर एनकाउंटर में पुलिस अफसरों को चुनौती देने वाले सपा नेता अतुल प्रधान ने मंगलवार को एसीजेएम-10 नीरज कुमार बख्शी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने 13 में से तीन मामलों में जमानत अर्जी खारिज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रधान के खिलाफ जिले के तमाम थानों में मुकदमे दर्ज चले आ रहे हैं। सुमित गुर्जर एनकाउंटर को लेकर अतुल प्रधान ने मखदूमपुर मेले में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई थी। एनकाउंटर के विरोध में अतुल ने कमिश्नरी पर भी धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने अतुल प्रधान पर दो मुकदमे दर्ज कराते हुए पुराना रिकॉर्ड खंगाला था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने अतुल प्रधान के खिलाफ 13 मुकदमों में वारंट जारी किया था। लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। अतुल प्रधान के अधिवक्ता गगन राणा ने बताया कि कोर्ट ने अतुल प्रधान के खिलाफ जारी 13 वारंटों में सुनवाई करते हुए सात मामलों में जमानत स्वीकार कर निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए। दो मामलों में वारंट रिकॉल हुए। कातिलाना हमले से संबंधित मुकदमे में वारंट निरस्त करने की अर्जी के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने से संबंधित दो मुकदमों में जमानत अर्जी खारिज कर दी। एक मामले का निस्तारण विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मंजिल सैनी बोलीं, अतुल प्रधान नेता नहीं मुल्जिम

सरेंडर से पहले साधा भाजपा पर निशाना

Atul Pradhan surrendered in court, accuse on the police, in two cases, then prison
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट में सरेंडर करने से पहले अतुल प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन भाजपा के लोगों को खुश करने के लिए काम कर रहा है। नगर निकाय और छात्र संघ चुनाव से दूर रखने केलिए पुलिस कई महीने से उन पर दबाव बना रही थी। वह हाईकोर्ट के आदेशानुसार कोर्ट में पेश होने जा रहे हैं।

अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपाई एसपी सिटी के ऑफिस में घुसकर उन्हें खुली चेतावनी देते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। मुख्यमंत्री 20 हजार से ज्यादा राजनीतिक मुकदमे वापस लेने की बात कहते हैं। लेकिन क्या सरकार अन्य पार्टियों के नेताओं पर हुए इसी तरह के मुकदमों को वापस लेगी।

कहा कि एक व्यापारी के घर से 25 करोड़ रुपये मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। एक बेटी के छेड़छाड़ से आहत होकर जान दे देती है। लेकिन पुलिस-प्रशासन का कोई अधिकारी अभी तक उसके घर नहीं पहुंचा। सवाल किया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के साथ क्या एसएसपी का रवैया सही था। आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था चौपट है। संगठित अपराध खत्म करने के नाम पर एनकाउंटर कर सुमित जैसे लड़कों की हत्या की जा रही है। वह डरे नहीं थे, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे थे। कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे थे।

प्रेस कांफ्रेंस से दूर रहे सपाई
अतुल प्रधान की प्रेस कांफ्रेंस में उनकी पत्नी और पूर्व जिपं अध्यक्ष सीमा प्रधान और सपा नेता आदिल चौधरी व समर्थक ही मौजूद थे। लेकिन जिला और महानगर के पदाधिकारी दूर ही रहे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि वह कचहरी में अतुल प्रधान के साथ थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed