फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trees Tied with Rakhi in Meerut: MP Arun Govil Joins Environment Club’s ‘Vrakshabandhan’

Meerut: पेड़ों को राखी बांधकर जताया पर्यावरण के प्रति प्रेम, सांसद अरुण गोविल ने की पहल की सराहना

Sat, 02 Aug 2025 08:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 08:28 PM IST
सार

एनवायरमेंट क्लब ने वृक्षों की रक्षा के लिए 'वृक्षाबंधन' कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सांसद अरुण गोविल ने इमली, अमरूद और शहतूत के पेड़ों को राखी बांधी। पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Trees Tied with Rakhi in Meerut: MP Arun Govil Joins Environment Club’s ‘Vrakshabandhan’
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में डिफेंस कॉलोनी में शनिवार को एनवायरमेंट क्लब द्वारा एक अनोखा पर्यावरणीय कार्यक्रम 'वृक्षाबंधन' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेड़ों के प्रति स्नेह, रक्षा और संरक्षण का भाव जगाना था। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने भी भाग लिया और अपने आवास परिसर में मौजूद इमली, अमरूद, शहतूत आदि पेड़ों को ईको-फ्रेंडली राखी बांधी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Visit: चार अगस्त को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने क्या कहा 
पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। हमें इनकी रक्षा और सेवा करनी चाहिए, जैसे हम अपने परिवार की करते हैं। पेड़ों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए वृक्ष लगाना और उनका पालन पोषण करना अत्यंत जरूरी है। सांसद ने क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए आम जनता से भी वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और संरक्षण की अपील की।

कार्यक्रम में शामिल रहे 
इस आयोजन में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया के साथ-साथ प्रियांशु, मुस्कान, आदित्य, मयंक, किरन, आयुषी, हिमांशु और रक्षिता जैसे युवा सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed