{"_id":"688dc9f4eeafe0e25204c52d","slug":"cm-yogi-adityanath-may-visit-meerut-on-august-4-administration-on-alert-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Visit: चार अगस्त को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज, पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Visit: चार अगस्त को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Sat, 02 Aug 2025 01:49 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अगस्त को मेरठ आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। विकास योजनाओं की समीक्षा और शिलान्यास कार्यक्रम संभावित हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 4 अगस्त को मेरठ दौरे पर आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री यहां मंडलीय विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा मेरठ में न्यू टाउनशिप योजना सहित कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उनके हाथों संभव है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Weather: बारिश के बाद फिर चिलचिलाती धूप, उमस ने बढ़ाई परेशानी, 6 अगस्त तक बारिश के आसार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए भाजपा नेता भी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।