{"_id":"688e274fcb6f35c629057a7c","slug":"trees-tied-with-rakhi-in-meerut-mp-arun-govil-joins-environment-club-s-vrakshabandhan-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पेड़ों को राखी बांधकर जताया पर्यावरण के प्रति प्रेम, सांसद अरुण गोविल ने की पहल की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पेड़ों को राखी बांधकर जताया पर्यावरण के प्रति प्रेम, सांसद अरुण गोविल ने की पहल की सराहना
Sat, 02 Aug 2025 08:28 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:28 PM IST
सार
एनवायरमेंट क्लब ने वृक्षों की रक्षा के लिए 'वृक्षाबंधन' कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सांसद अरुण गोविल ने इमली, अमरूद और शहतूत के पेड़ों को राखी बांधी। पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में डिफेंस कॉलोनी में शनिवार को एनवायरमेंट क्लब द्वारा एक अनोखा पर्यावरणीय कार्यक्रम 'वृक्षाबंधन' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेड़ों के प्रति स्नेह, रक्षा और संरक्षण का भाव जगाना था। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने भी भाग लिया और अपने आवास परिसर में मौजूद इमली, अमरूद, शहतूत आदि पेड़ों को ईको-फ्रेंडली राखी बांधी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Visit: चार अगस्त को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज, पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल ने क्या कहा
पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। हमें इनकी रक्षा और सेवा करनी चाहिए, जैसे हम अपने परिवार की करते हैं। पेड़ों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए वृक्ष लगाना और उनका पालन पोषण करना अत्यंत जरूरी है। सांसद ने क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए आम जनता से भी वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और संरक्षण की अपील की।
कार्यक्रम में शामिल रहे
इस आयोजन में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया के साथ-साथ प्रियांशु, मुस्कान, आदित्य, मयंक, किरन, आयुषी, हिमांशु और रक्षिता जैसे युवा सदस्य भी मौजूद रहे।