फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trap of fraud: Friendship with beautiful and unknown girls on social media can put you in trouble

ठगी का जाल : सोशल मीडिया पर खूबसूरत-अनजान युवतियों से दोस्ती कहीं मुसीबत में न डाल दे, ऐसे बनाते हैं शिकार

Thu, 08 Jul 2021 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Jul 2021 12:01 AM IST
सार

एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मामले साइबर सेल में आए हैं। इनमें तीन व्यापारी, दो पुलिसकर्मी, तीन स्टूडेंट समेत 10 लोग हैं। अधिकांश लोग ब्लैकमेल होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं देते।

विज्ञापन
Trap of fraud: Friendship with beautiful and unknown girls on social media can put you in trouble
हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती - file photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर अंजान लड़कियों से दोस्ती आपको मुसीबत में डाल सकती है। दोस्ती के बाद अश्लील चैट के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले सामने आए हैं। एक सप्ताह में साइबर सैल में दस से अधिक शिकायतें पहुंची। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक गैंग का नेटवर्क नहीं टूटा है। 
विज्ञापन


साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाते रहते हैं। अब साइबर ठगों ने खूबसूरत लड़कियों के माध्यम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती करने का जाल फैलाया है। फेसबुक पर सुंदर लड़की की डीपी (डिस्पले पिक्चर) लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं।
विज्ञापन

 

रिक्वेस्ट स्वीकार होते ही मैसेंजर पर लड़कियां मैसेज के माध्यम से बातचीत करती हैं। इसके बाद अश्लील फोटो और मैसेज का आदान-प्रदान करते हैं और फिर वीडियो तैयार करा ली जाती है। जैसे ही मैसेंजर पर वीडियो बन जाती है, तभी ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता है। यह खेल काफी दिनों से चल रहा है।

व्यापारी, पुलिसकर्मी और छात्र हुए शिकार
एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मामले साइबर सेल में आए हैं। इनमें तीन व्यापारी, दो पुलिसकर्मी, तीन स्टूडेंट समेत 10 लोग हैं। अधिकांश लोग ब्लैकमेल होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं देते। इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि यह गैंग राजस्थान का है। ठगी के लिए लड़कियों का सहारा लिया जाता है। पुलिस इस गैंग के दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है, इसके बावजूद नेटवर्क नहीं टूटा है। 

डरें नहीं, पुलिस को दें जानकारी
ऐसे मामले साइबर सेल में आ रहे हैं। इसमें सिर्फ सावधान रहने की जरूरत है। अगर कोई ठगों के जाल में फंस भी गया तो ब्लैकमेल होने के बजाए सीधे पुलिस को जानकारी दें। किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed