फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transfer of 14 Executive Engineers of Electricity Corporation

बिजली निगम के 14 अधिशासी अभियंताओं के तबादले

Tue, 22 Oct 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 14 Executive Engineers of Electricity Corporation
बिजली निगम के 14 अधिशासी अभियंताओं के तबादले
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल में एक सप्ताह पहले निरस्त किए गए अधिशासी अभियंताओं के तबादले एक बार फिर से कर दिए गए। डिस्कॉम एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अधिशासी अभियंताओं को कार्यक्षमता और अनुभव के आधार पर तैनाती दी गई है।

पीवीवीएनएल के पूर्व एमडी आशुतोष निरंजन ने तबादला वाले दिन कंपनी के 14 अधिशासी अभियंताओं के तबादले किए थे। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। बताया गया था कि तबादलों के पीछे कुछ अधिकारियों ने बड़ा खेल किया है। नवनियुक्त एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी तबादले निरस्त कर दिए थे। बंगारी ने बताया था कि शिकायत के आधार पर तबादले निरस्त किए गए हैं। सोमवार को 14 अधिशासी अभियंताओं के तबादले कर दिए गए। इसमें अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को बुलंदशहर, शिव कुमार को परीक्षण खंड मेरठ, नवी सिंह को मुख्य अभियंता कार्यालय बुलंदशहर, मनोज कुमार को हापुड़, भुवनराज सिंह को ऊर्जा भवन, मनोज कुमार को मुख्य अभियंता कार्यालय बुलंदशहर, शेखर चंद को मुजफ्फरनगर, विनोद कुमार को ऊर्जा भवन, शोभित कुरील मुख्य अभियंता कार्यालय सहारनपुर, गजेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य अभियंता कार्यालय गाजियाबाद, सुनील कुमार को ऊर्जा भवन, मनोज कुमार बहल को ऊर्जा भवन, मोहम्मद कमरुद्दीन सिद्दीकी को मुख्य अभियंता कार्यालय नोएडा, महेंद्र प्रसाद को विद्युत परीक्षण खंड द्वितीय मेरठ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed