फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training provided to NCC cadets for selection to the Republic Day Camp.

Meerut News: गणतंत्र दिवस शिविर में चयन के लिए एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

Sat, 19 Sep 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Training provided to NCC cadets for selection to the Republic Day Camp.
एन सी सी कै़डेट्स को प्रशिक्षण देते हुए बटालियन में। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) दिल्ली में चयन के लिए एनसीसी कैडेट्स को कठिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में एनसीसी कैडेट्स को कठिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय के ओपन स्टेडियम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कैडेट्स जमकर पसीना बहा रहे हैं। कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा ने बताया कि वरिष्ठ प्रभाग, वरिष्ठ स्कंध, कनिष्ठ प्रभाग व कनिष्ठ स्कंध के अंतर्गत कर्तव्य पथ, गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम रैली, सांस्कृतिक प्रभाग एवं फ्लैग एरिया प्रतियोगिता के लिए चयनित कैडेट्स को अंतर बटालियन प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने बताया कि कैडेट्स का चयन व्यक्तित्व, कौशल व व्यवहार के आधार पर हुआ है, जो सहारनपुर में आयोजित होने वाले आगामी प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगे। वहां से चयनित कैडेट्स की ग्रुप लेवल टीम अंतर ग्रुप प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उन्होंने सहयोग के लिए प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व विद्यालय स्टाफ का आभार जताया। इस दौरान सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह, नायब सूबेदार अजय कुमार, नायब सूबेदार शंकर सिंह, बीएचएम विकल कुमार, हवलदार मोनू देशवाल, हवलदार झाबरमल, एनसीओ मोहित कुमार व कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed