फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   train was to go to Ambala, railways gave tickets to Amritsar, passengers rucks at meerut city station

ट्रेन अंबाला तक जानी थी रेलवे ने टिकट अमृतसर तक दे दिए, मेरठ सिटी स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 14 Jan 2021 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Jan 2021 11:34 PM IST
सार

यात्रियों ने किया हंगामा, किसान आंदोलन की वजह से अमृतसर नहीं जा रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
train was to go to Ambala, railways gave tickets to Amritsar, passengers rucks at meerut city station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किसान आंदोलन के चलते रेल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के अमृतसर तक जाने के कारण और रेलवे द्वारा यात्रियों को गलत सूचना देने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात यात्रियों ने ट्रेन के अमृतसर न जाने की सूचना सुनते ही हंगामा कर दिया। जबकि रेलवे की ओर से यात्रियों के टिकट अमृतसर स्टेशन तक के लिए आरक्षित थे।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन पर गुरुवार रात 9.40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर गाजियाबाद की ओर से पहुंची कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री सवार होना शुरू हो गए। जैसे ही यात्री ट्रेन में बैठे, टीटी ने आकर बताया कि ट्रेन सिर्फ़ अंबाला तक ही जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर यात्री परेशान हो गए हंगामा शुरू कर दिया। टीटी ने कारण भी नहीं बताया। दर्जनों यात्री ट्रेन से उतर गए। कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन से कुछ यात्री उतर गए। जिससे उन्हें रात के समय अंबाला पहुंंचकर दिक्कतें न हों।

यह भी पढ़ें: मेरठ में फार्महाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, हुआ कुछ ऐसा कि वहीं लग गई नौकरी, ये है पूरा मामला

वहीं, यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से ऐसा कोई मैसेज यात्रियों को नहीं प्राप्त हुआ है। जबकि रेलवे ने 13 जनवरी को ही कोरबा-अमृतसर के अंबाला तक जाने का मैसेज मोबाइल फोन पर फ्लैश किया है। स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारा और अन्य स्थलों के लिया अनेक यात्रियों ने रिटर्न टिकट कराया हुआ था, वह भी रद्द कराना पड़ा। यात्रियों में इसे लेकर रेलवे के खिलाफ आक्रोश है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed