ट्रेन रद्द और लेट होने से रेल यातायात प्रभावित, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ सेक्शन से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को जहां उत्कल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रही वहीं शनिवार से सोमवार तक हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद टाउन स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया हुआ है। इसके चलते रद्द होने वाली दर्जनों गाड़ियों में मेरठ से होकर चलने वाली कई ट्रेन शामिल है। इसमें पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस जहां 19 से 21 दिसंबर तक रद्द की गई तो वहीं हरिद्वार से पुरी वापस जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 22 से 24 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जहां शनिवार को रद्द रहेगी वहीं यह ट्रेन अमृतसर से छत्तीसगढ़ के बीच 23 दिसंबर को भी रद्द रहेगी।
13 घंटे देरी से पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस : पिछले कई दिन से समय की पटरी से उतरी राज्यरानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट होकर पूर्वाह्न करीब11:30 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। देरी से आने के चलते इसे नौ घंटे देरी से रवाना किया जा सका। यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी राज्यरानी एक्सप्रेस पिछले एक सप्ताह से लेट पहुंच रही है।
गुरूवार रात यह ट्रेन 13 घंटे देरी से शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे पहुंची। देरी के चलते ट्रेन को प्रस्थान समय से करीब नौ घंटे देरी से दोपहर 2 बजे रवाना किया जा सका। इसके अलावा संगम और नौचंदी एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे देरी से पहुंची।
माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे ने माता वैष्णो देवी के लिए द्वि-साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस की सौगात दी है। यह ट्रेन आनंद विहार से कटरा के लिए 24 दिसंबर से 15 जनवरी 2019 तक 21 दिन के लिए चलेगी। सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेेन संख्या आनंद विहार टर्मिनल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए 24 दिसंबर से 14 जनवरी 2019 तक सोमवार और बृहस्पतिवार को आनंद विहार से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी।
यह ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन पर लगभग 11 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04402 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनल 25 दिसंबर से 15 जनवरी 2019 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 10:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:20 बजे तक पहुंचेगी। रूट पर यह ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/